भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव *कॉमरेड पवन कुमार वर्मा* ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि -
*भदरापारा, जिला कोरबा स्थित सरकारी क्लीनिक बाहर से सुंदर दिखता है, पर अंदर से मौत का जाल बन चुका है।* छत और दीवारों का प्लास्टर पूरी तरह जर्जर हो गया है, जो कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
वहाँ कार्यरत स्टाफ ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सुध नहीं ली गई है।
श्री वर्मा ने कहा कि, _"कभी सुना है कलेक्टर का ऑफिस गिर गया? कभी देखा है मंत्री का बंगला ढह गया? नहीं। गिरते हैं तो सिर्फ गरीबों के स्कूल, अस्पताल, पुल और सड़कें।"_
_"संसद पुरानी होने से पहले नई बन जाती है, तो फिर हमारे बच्चों के स्कूल और मरीजों के अस्पतालों के गिरने का इंतजार क्यों किया जा रहा है?"_
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, कोरबा मांग करती है कि -
*1.* भदरापारा क्लीनिक की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
*2.* जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, क्लीनिकों एवं स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित बनाया जाए।
यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
*पवन कुमार वर्मा*
जिला सचिव
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद कोरबा (छ.ग.)

