अपना आवाम
अपना आवाम

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



कोरबा (अपना आवाम न्यूज)

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद कोरबा के नेतृत्व में ग्राम तुमान, सरईडीह, पकड़िया के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा।



प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के जिला सचिव *पवन कुमार वर्मा, सह सचिव अनूप सिंह, वरिष्ठ जिला परिषद सदस्य राम मूर्ति दुबे, एन. के. दास, श्याम बिहारी बनाफर* सहित ग्राम तुमान, सरईडीह, पकड़िया के साथी *आनंद सिंह कंवर, तीजमति पटेल, राम सिंह, रमेश सिंह, महेश राम, हरिशंकर, मंगल सिंह, समारु, मोहनलाल, फूल सिंह, संजय, अंशु, रघुनाथ सिंह* उपस्थित रहे।



पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश महोदय से मुलाकात कर ग्राम तुमान की वर्षों से लंबित जनसमस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बरपाली से तुमान सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा आज तक नहीं मिला है, गांव में नाली नहीं होने से दूषित जल सड़कों पर बह रहा है और प्राचीन तालाब का उत्तरी भाग क्षतिग्रस्त होने से जल-संकट गहरा गया है।



इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा दिनांक 03.10.2019, 27.06.2023, सुशासन तिहार 2025 एवं 16.09.2026 को पत्राचार किया गया था तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन के बिंदु क्र. 8, 9 एवं 10 में भी इन समस्याओं का उल्लेख किया गया था, परंतु आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।



*जिलाधीश महोदय ने गंभीरता से लिया संज्ञान*


जिलाधीश महोदय ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए सक्रियता दिखाते हुए दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।



*प्रमुख मांगें -*

1.  अधिग्रहित भूमि के लंबित मुआवजे का तत्काल भुगतान एवं सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण।

2.  ग्राम में नाली निर्माण कर स्थायी जल-निकासी की व्यवस्था।

3.  प्राचीन तालाब का गहरीकरण, मरम्मत एवं जीर्णोद्धार।



और नया पुराने