अपना आवाम
अपना आवाम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंजना की उद्यमशीलता को सराहा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली मदद का किया उल्लेख

 फ्लाई ऐश ईंटों से कारोबार की नींव रखने वाली अंजना को मुख्यमंत्री की पाती


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंजना की उद्यमशीलता को सराहा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली मदद का किया उल्लेख




कोरिया

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तोलगा में फ्लाई ऐश ईंट निर्माण का कारोबार शुरू करने वाली श्रीमती अंजना को पाती भेजी। "सादर जोहार" से शुरू हुए पत्र में मुख्यमंत्री ने बैंक से ऋण लेकर अपना व्यवसाय खड़ा करने की उनकी पहल की सराहना की और "अंजना इंटरप्राइजेज" की उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने लिखा, "अपने काम पर भरोसा करके इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय आसान नहीं होता। आपने वह निर्णय लिया और फ्लाई ऐश ईंट निर्माण के अपने विचार को आकार दिया।श् उन्होंने उम्मीद जताई कि उद्यम की पहचान बढ़ेगी और यह प्रयास अंजना को नए लक्ष्य तय करने का आत्मविश्वास देगा।

श्री साय ने अंजना के उद्यम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली मदद पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि अंजना अपने परिश्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रही हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनकी पहल से दूसरी महिलाओं में भी अपना काम शुरू करने का विश्वास जगेगा।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की आकांक्षा में अंजना जैसी महिलाओं के सपनों का भी स्थान है। उन्होंने श्री अनिल कुमार और परिवार के सभी सदस्यों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री की पाती से बढ़ा उत्साह
पत्र मिलने पर श्रीमती अंजना ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उन्हें पत्र लिखकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। अंजना ने इस मुकाम तक पहुंचने में सरकार और प्रशासन के सहयोग का उल्लेख किया और कहा कि वे चाहती हैं कि अन्य महिलाएं भी शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
और नया पुराने