बिलासपुर-सरगुजा संभाग की बैठक कोरबा में संपन्न, बदलाव जरूरी है - जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प
कोरबा (अपना आवाम न्यूज)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिलासपुर-सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण बैठक कोरबा जिला स्थित मुड़ापार एटक कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ राज्य सचिव कामरेड के. साजी द्वारा झंडारोहण से हुआ। इसके पश्चात सभी साथियों ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर *"इंकलाब जिंदाबाद, समाजवाद जिंदाबाद"* के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इसके बाद बैठक का औपचारिक शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम राज्य सचिव कामरेड के. साजी का कामरेड श्याम बिहारी बनाफर द्वारा पुष्प-गुच्छ, शाल व श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ साथी एम. एल. रजक, दीपेश मिश्रा, महेश बनाफर, राममूर्ति दुबे, एन. के. दास, अनिल शर्मा, अशोक शिरोड़े का भी पुष्प-गुच्छ, शाल व श्रीफल से स्वागत किया गया।
बैठक में सभी साथियों ने अपने-अपने जिलों और संभाग स्तर की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कोरबा जिले के जिला सचिव *कामरेड पवन कुमार वर्मा* ने कोरबा में पावर प्लांटों से निकलने वाली राख (फ्लाई ऐश) से हो रहे प्रदूषण, हसदेव अरण्य के पर्यावरण को बचाने और कोरबा जिले के उद्योगों में स्थानीय निवासियों को नौकरी में की जा रही उपेक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन में उतरेगी।
राज्य सचिव *कामरेड के. साजी* ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के विभिन्न राजनीतिक व संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने पार्टी के स्लोगन *"बदलाव जरूरी है"* को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि *आगामी 1, 2, 3 दिसंबर को पूरे देश में जेल भरो आंदोलन* का आयोजन किया जाएगा, जिसे सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
बैठक में सर्वसम्मति से *बिलासपुर-सरगुजा संभाग के संयोजक के रूप में कामरेड श्याम बिहारी बनाफर* को चुना गया और संभागीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में प्रत्येक जिले से जिला सचिव के अलावा दो-दो प्रमुख साथियों को शामिल किया गया। साथ ही *AIYF व AISF के राज्य अध्यक्ष व महासचिव* को भी कमेटी में शामिल किया गया।
*बैठक में उपस्थित साथी :* का. के. साजी, का. एम. एल. रजक, दीपेश मिश्रा, महेश बनाफर, श्याम बिहारी बनाफर, अनिल शर्मा, पवन कुमार वर्मा, रघुनंदन सोनी, विक्रांत शर्मा, बद्री सिंह, अशोक शिरोड़े, विजय लक्ष्मी चौहान, मीना यादव, सरिता अनंत, हिमांशु मिरे, एन. के. दास, बंसराज, मंगल सिंह, एस. के. प्रसाद, धर्मेंद्र तिवारी, राममूर्ति दुबे, गोपाल प्रसाद पटेल, मुकेश साहू, वर्षा राज आदि उपस्थित रहे।
अंत में कामरेड एन. के. दास द्वारा सभी साथियों को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।



